विद्युत विभाग की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य के चलते हर रोज बिजली आपूर्ति ठप कर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को भी शहर के कई मोहल्लों में आपूर्ति बंद रही। इससे करीब दो हजार परिवारों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
ओढ़पुरा बिजली घर के अंतर्गत कांशीराम योजना पर बिजनेस प्लान को लेेकर बीसीवी स्थापित किए जाने के चलते आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जलेसर रोड, तरफरा रोड, नया बांस, कांशीराम कालोनी, तरफरा ग्रामीण, सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज आदि इलाकों की बिजली बंद रही। इसके कारण यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि मम्मत कार्य के लिए बंद की आपूर्ति समय अनुसार सुचारू कर दी गई।
बातचीत..
सोमवार को सुबह से ही बिजली नहीं आई। इसके चलते कामकाज ठप रहा। जानकारी करने पर पता लगा कि विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य किया गया है। - दीपक कुमार, निवासी तरफरा रोड।
-
बिजली विभाग की ओर से हर रोज बिजली काटी जाती है। सोमवार को तो शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। इससे जरूरी कार्य को टालना पड़ा है। - जीतू कुमार, निवासी जलेसर रोड।