युवती पथवारी मंदिर जा रही थी। रास्ते में आरोपी मिल गया। उसने साथ चलने का दबाव डालते हुए भाई के मोबाइल पर फोटो और रिकार्डिंग भेजने की धमकी दी। इसके बाद गभाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जबरन दुष्कर्म किया।
गभाना क्षेत्र के एक होटल में गोंडा क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार 29 सितंबर को वह अपने गांव के पथवारी मंदिर जा रही थी। रास्ते में सोनू मिल गया। उसने साथ चलने का दबाव डालते हुए भाई के मोबाइल पर फोटो और रिकार्डिंग भेजने की धमकी दी। इसके बाद गभाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जबरन दुष्कर्म किया।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के भाई को कहीं से खबर मिली कि आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर रखा है। इस पर भाई ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस पर गभाना पुलिस पहुंच गई और कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार आरोपी सोनू पहले भी उसके साथ छेड़खानी की घटना कर चुका है। वर्ष 2024 में भी उसने सोनू के विरुद्ध गोंडा थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।