फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जिंदा किसान को दिखाया मृत, अभिलेखों में कराया नाम दर्ज, लेखपाल-कानूनगो, प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि हल्का लेखपाल नरेश यादव, राजस्व निरीक्षक अहमद अली से साज करके कुलदीप फौजी निवासी गोविन्दपुर-सिंकदरपुर व उसके लड़के कालू व नवजीत सिंह, प्रधान व गांव के कुछ लोगों की मदद से तहसील अतरौली में राजस्व अभिलेख में गुरमीत को मरा हुआ दर्शाकर कथित फर्जी पत्नी मंजीत कौर का नाम अभिलेखों में अंकित करा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक जिंदा किसान को मृत दर्शाकर उसके फर्जी आधार कार्ड व मृत्यु प्रमाण पत्र पेश कर कुछ लोगों ने राजस्व कर्मियों की साठगांठ से भूमि के राजस्व अभिलेख में एक महिला का नाम दर्ज करवा दिया। पीड़ित किसान को घटना की जानकारी तब हुई, जब उसने अपनी जमीन का बैनामा कराया। किसान ने कोतवाली में राजस्व कर्मियों, प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव गोविंद नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में उनकी संक्रमणीय भूमि है। इस भूमि का बैनामा 22 अप्रैल 2025 को परमजीत सिंह निवासी कोट खाजाना गुरुदासपुर पंजाब को रजिस्ट्री किया था, जिसका दाखिल खारिज 25 अगस्त 2025 को राजस्व अभिलेखों में हो गया है। इससे पूर्व इस भूमि के संबंध में गुरमीत के नाम से कपट पूर्ण धोखाधड़ी करके आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि तैयार करा लिए।

आरोप है कि हल्का लेखपाल नरेश यादव, राजस्व निरीक्षक अहमद अली से साज करके कुलदीप फौजी निवासी गोविन्दपुर-सिंकदरपुर व उसके लड़के कालू व नवजीत सिंह, प्रधान व गांव के कुछ लोगों की मदद से तहसील अतरौली में राजस्व अभिलेख में गुरमीत को मरा हुआ दर्शाकर कथित फर्जी पत्नी मंजीत कौर का नाम अभिलेखों में अंकित करा लिया, जबकि गुरमीत की पत्नी का नाम जसवीर कौर है। दाखिल खारिज की कार्यवाही के समय ज्ञात हुआ कि इन लोगों ने ने जानबूझकर तथ्यों को छिपाते हुए उनकी भूमि हड़पने के लिए यह कृत्य किया है।
विज्ञापन


गुरमीत ने बताया कि जब इस फर्जीवाड़े की शिकायत तहसीलदार से की तब उन्होंने 25 अगस्त 2025 को भूमि का दाखिल खारिज क्रेता परमजीत सिंह के पक्ष में कर दिया है। साक्ष्य के रूप में उसके फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व उक्त भूमि में कथित महिला मंजीत कौर द्वारा दिए गए आवेदन की प्रति आदि पुलिस को दी हैं। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तब उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरमीत ने पुलिस से गुहार लगाई है कि लोगों से उसे अपनी व परिवारीजनों की जान का खतरा है। कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें