कौन तुझे यूं प्यार करेगा, चाहूं मैं या ना चाहूं, तेरी मेरी कहानी, हुआ है आज पहली बार... जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानी जाने वाली पलक मुच्छल को सुनने के लिए शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है।
अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल और उनके भाई पलाश मुच्छल अलीगढ़ के संगीत प्रेमियों को झुमाने आ रहे हैं। अमर उजाला के बैनर तले 27 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित रामादा होटल में भव्य अमर उजाला म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कौन तुझे यूं प्यार करेगा, चाहूं मैं या ना चाहूं, तेरी मेरी कहानी, हुआ है आज पहली बार... जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानी जाने वाली पलक मुच्छल को सुनने के लिए शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। लोग अपनी पसंदीदा गायिका को लाइव देखने और उनके साथ गुनगुनाने के लिए बेकरार हैं। म्यूजिकल नाइट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8395876428, 8392954154 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।