फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70.51 लाख में उठा मेला दाऊजीमहाराज का ठेका

Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन के लिए सोमवार को जिला प्रशासन ने ठेका उठाया। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता एडीएम एएच कर्नी ने की। जिसमें मेला का ठेका पिछले वर्ष के मुकाबले 10.40 लाख की बढ़ोतरी के साथ 70.51 लाख में उठाया गया। पिछले साल मेला का ठेका 60.10 लाख में उठाया था।
विज्ञापन


मेला श्री दाऊजी महाराज का आयोजन 7 सितंबर से विधिवत रूप से शुरू होगा। मेला का भव्य आयोजन कराने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने दिल्ली अलीगढ़ सहित बाहर से कई ठेकेदाराें को आमंत्रित किया। इसमें लगाई गई बोली के आधार पर प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने सरकारी बोली 62 लाख से शुरू कराई।

इसके बाद ठेका लेने के इच्छुक ठेकदारों द्वारा लगाई गई बोली में सर्वाधिक अलीगढ़ से आए ठेकेदार सोमेंद्र नरायान गुप्ता ने 70.51 लाख की बोली लगाई। जबकि इससे कम बोली दिल्ली से जाए ठेकेदार जयघोष लिल्ली की रही। जिन्होंने 70.50 लाख रुपये की बोली लगाई। इसके बाद अलीगढ़ के ठेकेदार से अधिक कोई ठेकेदार बोली लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिससे 70.50 लाख की बोली को अंतिम बोली मान लिया गया। इस दौरान एडीएम के साथ एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर कमलेश गोयल, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय मेला लिपिक व बड़ी संख्या में ठेकदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें