फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो दिन में बुखार के 525 मरीज पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जिससे वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 255 मरीज पहुंचे थे, बृहस्पतिवार को यह संख्या 270 तक पहुंच गई। दो दिन में ही बुखार के मरीजों का आंकड़ा 525 पर पहुंच गया। बुधवार को 145 मरीजों के रक्त की जांच की गई, बृहस्पतिवार को 170 लोगों की जांच की गई। इसमें कई मरीजों की प्लेटलेटस कम आईं हैं, इन सभी को दवाएं देकर पौष्टिक खानपान की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिकतर मरीज बुखार के साथ शरीर में दर्द, खांसी, सर्दी और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों के रक्त की जांच करा रहे हैं, ताकि डेंगू, मलेरिया या अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच हो सके। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं तथा जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे वायरल संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें