फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 20 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन व मानदेय

Fri, 29 Aug 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों दफ्तरों में उन्हें 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने इन सभी का अग्रिम आदेशों तक वेतन व मानदेय रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सुबह 10.12 बजे सीडीओ बीएसए दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार शर्मा, संदीप कुमार, अमरनाथ, कनिष्ठ सहायक रजत जिंदल, आलोक कुमार, डीसी एमडीएम अरविंद कुमार, डीसी निर्माण दुष्यंत गौतम, डीसी एमआईएस बलवंत मौर्य, डीसी सतेंद्र सिंह, सहायक लेखाकार आरिफ खान, कंप्यूटर ऑपरेटर सुजाता गुप्ता, ज्योति शर्मा, गगन यादव, सतेंद्र कुमार मदनावत, अमित कुमार आदि गैरहाजिर मिले। अलमारी एवं अभिलेख अव्यवस्थित मिले।
डीआईओएस कार्यालय में विवेक कुमार, हेमंत, कमलकांत सिन्हा, संजीव सक्सेना, धर्म सिंह गैरहाजिर मिले। कार्यालय के ऊपरी कक्षों में गंदगी पाई गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 71 बालिकाएं मिलीं। 23 बालिकाएं अपने घर गईं थीं। कुछ कई महीनों से अनुपस्थित थीं। इनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बालिकाओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें