फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 39 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में बैठा आरोपी ट्रक चालक एवं बरामद शराब की पेटियां - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर रविवार की रात अवैध देसी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 1081 पेटी में 51888 क्वार्टर देसी शराब थी। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत लगभग 39 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि ट्रक मालिक और मुनीम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक मयहमरा एवं एसओजी प्रभारी प्रमोद कुुमार अपने हमराहों के साथ शराब की तस्करी करने वाले एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में सूचना मिली की अलीगढ़ की ओर से एक ट्रक आ रहा है जिसमें अवैध शराब है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एसआई मनोज कुमार शर्मा, शांति शरण यादव, दिनेश चंद्र शर्मा को बुलाकर कोतवाली के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। रात में करीब ढाई बजे उक्त ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोनू पुत्र चंदन सिंह यादव निवासी नगला टीका राम नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद बताया। ट्रक का मालिक एवं मुनीम मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बताया कि शराब हरियाणा के सोनीपत स्थित पंजाबी ढाबा से बिहार के लिए ले जाई जा रही थी। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह पहली बार यह ट्रक लेकर जा रहा है। ट्रक खाली करने की बात पर उसने कहा कि मालिक ने बताया था कि फोन पर बता दिया जाएगा कि ट्रक कहा खाली करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें