न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी, डीएलआरसी और डीसी की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासन स्तर से संचालित 7 योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला ने की। इस मौैके पर बैंकों में लंबित चल योजनाओं के तहत लोन के आवेदनों पर चर्चा की गई। बैठक में एसबीआई की ब्रांचों द्वारा सहयोग प्रदान न करने को लेकर पीडी ने नाराजगी जाहिर की। वही इस मौके पर एसबीआई की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम, एलएनयूएलएम, एचसीपी, किसान के्रडिट कार्ड, मुद्रा ऋण योजना के बारे में चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी बैंकों से योजनाओं के तहत आवेदकों को मिलने वाले ऋण के बारे में समीक्षा की गई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि एसबीआई की ब्रांचों द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में आवेदकों को ऋण देने में आनाकानी की जा रही है।
पीडी ने निर्देश दिए है कि निर्धारित लक्ष्य को दिसंबर माह तक पूरा किया जाए। अगर लक्ष्य में कोई समस्या आ रही है तो 20 सितंबर को एक कैंप लगाकर आवेदकों का योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस संबंध में एलडीएम कार्तिक कुमार ने बताया कि एसबीआई, बैंक ऑफ बडौदा का सीडी रेशो कम था। इसके लिए उन्हें पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।