फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लंबे समय से अनुपस्थित 24 शिक्षामित्रों की होगी सेवा समाप्त

Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अनुपस्थित जिले के 24 शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षामित्रों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षामित्रों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 1308 शिक्षामित्र तैनात कार्यरत हैं। इनमें से 24 लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिन विद्यालयों में इनकी तैनाती है, वहां शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक इस संबंध में विभाग से लगातार शिकायत कर रहे हैं। बीएसए स्वाति भारती ने जिले के सभी बीईओ को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों के संबंध में ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से प्रस्ताव पारित कराकर इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-

यह शिक्षामित्र हैं लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित-

ब्लॉक का नाम- विद्यालय का नाम- शिक्षामित्र का नाम

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय गंगचौली- वैशाली शर्मा

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय कैलोरा - ज्योति प्रतिभा

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय लाखनूं- रेखा रानी

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय नगला फरम- मीना दीक्षित

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय नूरपुर - योगवाला

हाथरस - प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर - सुषमा कुमारी

मुरसान - परिषदीय विद्यालय चितावर - पुष्पा देवी

मुरसान - परिषदीय विद्यालय गोलनगर - जवाहर

मुरसान - परिषदीय विद्यालय गेालनगर- विजय लक्ष्मी

नगर क्षेत्र - प्राथमिक विद्यालय नगला अलगरजी- भावना शर्मा

सादाबाद- नगला नत्थू - उमेश चौधरी

सादाबाद - नगला शेखा - सुधा

सादाबाद - नगला ठाडा - सुनीता

सादाबाद - प्राथमिक विद्यालय अतुर्रा - मेनका

सादाबाद - प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा नं1- सपना कुमारी

सादाबाद - प्राथमिक विद्यालय नगला नत्थू- रवि राना

सादाबाद - प्राथमिक विद्यालय नौगांव - अनीता

सादाबाद - सरौठ - बबिता

सादाबाद - टिकैत - सीमा पचहरा

सहपऊ- गढ़ी एवरन- विनय कुमारी

सहपऊ- गोलपुरा - अजय सिंह

सहपऊ- नगला रामजू - प्रमोद कुमार

सासनी - प्राथमिक विद्यालय मिरगमई- मंजू कुमारी

सासनी - प्राथमिक विद्यालय नगला नाई- ममता कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें