विकास भवन परिसर में जिला पर्यटन सूचना केंद्र के भवन का निर्माण पूरा हो गया है। यह भवन दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। जल्द ही इस भवन में कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिले में पर्यटन विभाग की ओर से मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले से ही पर्यटन विकास संबंधी योजनाओं के संचालन के लिए विकास भवन में पर्यटन सूचना केंद्र बनाया गया है। जल्द ही भवन को कार्यदायी संस्था से हैंडओवर कर लिया जाएगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी जरीना बेगम ने बताया कि इस भवन के संचालन के साथ ही योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।