फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: त्वचा रोग के 231 व सांस के पहुंचे 175 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इनमें 1423 मरीजों का परीक्षण किया गया। परामर्श व दवाउं दी गईं। सासनी में 103 और सिकंदराराऊ में 245 मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन




जिले में बुखार व सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। त्वचा रोगियों की भी संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कतार लगी रही। मेलों में बुखार के 215 मरीज पहुंचे। 175 सांस रोगियों का परीक्षण किया गया। पेट रोग के 154 मरीज पहुंचे। इनके अलावा 231 मरीज त्वचा रोग के रहे। डायबिटीज के 86 मरीजों ने परीक्षण किया। 18 मरीजों को टीबी की संभावना जताई गई। जांच के लिए इनके रक्त नमूने लिए गए। हायपरटेंशन के 76 व लिवर के 56 मरीज पहुंचे। 412 मरीज अन्य बीमारियों के रहे। 243 मरीजों की कोविड की जांच की गई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं निकला। मलेरिया की 35 व डेंगू की 7 जांच हुईं। सीएमओ ने बताया कि मेलों में आए सभी मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें