फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस आरक्षियों को नियुक्त पत्र दिलवाने रवाना होंगी 23 बसें

Thu, 12 Jun 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में हुई पुलिस आरक्षियों की सीधी भर्ती के तहत जिले के करीब 975 युवाओं का चयन हुआ है। इनको नियुक्ति पत्र दिलाए जाने के लिए हाथरस डिपो की कुल 23 बसें लखनऊ रवाना होंगी। जिले के अलग-अलग हिस्सों से यह बसें लखनऊ जाएंगी। रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस आरक्षी के रूप में भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने के लिए लखनऊ आमंत्रित किया गया है। इन युवाओं को रोडवेज की बसों से निशुल्क लखनऊ ले जाने व लाने की व्यवस्था की गई है। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित अवस्थी ने बताया कि शासन से इस संबंध में आदेेश जारी हो चुका है। हाथरस डिपो की कुल 23 बसों को 14 जून की सुबह लखनऊ रवाना किया जाएगा। वहां से यह बसें 15 जून को हाथरस के लिए रवाना होंगी। इसके लिए डिपो की 23 नई बसों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


,,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें