न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। फर्जी शिक्षक की पत्रावली बाहर आ गई है। लेकिन पत्रावली प्रेषण पत्र पर विभाग के बाबू हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है। जिस कारण अभी फर्जी प्रकरण की पत्रावली बीएसए दफ्तर में भी है।
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का मामला गर्माया हुआ है। जिसे लेकर अब विभाग भी गंभीर नजर आ रहा है। तभी तो शुक्रवार को शिक्षक के फर्जी दस्तावेजों से संबंधित फाइल एक डीसी के मिल गई और फिर तुरंत ही पत्रावली प्रेषण पत्र बनवाया गया, लेकिन अब उस प्रेषण पत्र पर अपने हस्ताक्षर कौन करे, यह मामला सामने आया।
यहां पर प्रेषण पत्र पर हस्ताक्षर करने को लेकर सभी बचते हुए नजर आए, इस कारण शुक्रवार बीएसए दफ्तर से फर्जी शिक्षक की पत्रावली बीएसए दफ्तर में ही रखी रह गई।
---
वर्जन-
एक शिक्षक के फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए मांगी गई पत्रावली हमने निकलवाली है। शनिवार को डीआईओएस दफ्तर उसे भेज दिया जाएगा, ताकि मामले की जांच हो सके।
-हरीशचंद्र, बीएसए।