न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। परीक्षा केंद्र बनवाने वालों की दौड़ में जिलेभर के दो दर्जन से अधिक कॉलेज संचालक शामिल हैं। 15 नवंबर तक डीआईओएस दफ्तर में पांच दर्जन से अधिक आपत्तियां आई हैं। इधर केंद्रों को लेकर कॉलेज संचालकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
इस बार की बोर्ड परीक्षा में 52 हजार 609 विद्यार्थी है, जोकि वर्ष 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार जिलेभर में 85 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन प्रस्तावित परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग को लेकर 15 नवंबर तक विभाग में आपत्तियां आई हैं।
जिनमें दो दर्जन से अधिक आवेदन ऐसे हैं, जिनमें विद्यालय संचालक ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की बात कही है। हालांकि विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि अभी परीक्षा केंद्रों संख्या बढ़ सकती है। तभी तो विद्यालय संचालक विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क साधने में जुट गए हैं।
---------
वर्जन-
केंद्र निर्धारण सूची पर आईं आपत्तियों में काफी आवेदन खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आए हैं। जिन पर जांच के बाद विचार किया जाएगा।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।