फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा निवृत कर्मी ने दिया ईओ व पालिकाध्यक्ष को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा निवृत कर्मी ने दिया ईओ व पालिकाध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मी राकेश बाबू शर्मा ने पालिका के ईओ व पालिका अध्यक्ष को नोटिस दिया है। इसमें उनका आरोप है कि उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उनको किए गए भुगतान के चेकों में जानबूझकर गलत नाम दर्शाया गया है। जिससे बैंक द्वारा उनके चेक स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।

राकेश बाबू शर्मा का आरोप है कि पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अवैध मशा पूरी न होने के कारण उनको परेशान करने की नीयत से उक्त कार्य किया गया है। जबकि उनके नाम से संबंधित सभी रिकॉर्ड पालिका के कार्यालय में उपलब्ध थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पालिका से सेवानिवृत्ति के बाद अभी तक उनकी पेंशन स्वीकृति के लिए भी उनकी पत्रावली आगे नहीं बढ़ाई गई है। जबकि उनके सेवानिवृत्ति के बाद जारी किए गए चेकों में अनावश्यक रूप से राकेश बाबू शर्मा के स्थान पर राकेश बाबू दत्त शर्मा कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने नोटिस में यह भी कहा है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वह धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत करने की कानूनी कार्रवाई करने के लिए विवश होंगे। जिसका पूर्ण उत्तर दायित्व नगर पालिका प्रशासन का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें