ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व देश में किसान, अल्पसंख्यकों पर रहे अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि सहारनपुर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
दलित, अल्पसंख्यकों महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगे। सांप्रदायिक जातिवादी आपराधिक तत्वों को जेल के शिकंजों में पहुंचाया जाए और दंगा राज नहीं कानून राज स्थापित हो। पशुओं की बिक्री पर लगी रोक को हटाया जाए। सरकार संरक्षित गुंडा तत्वों को दंगा फसाद कराने से रोका जाए और कानून के शिकंजे में कसा जाए।
सरेआम हो रही लूट, हत्या पर रोक लगाई जाए। किसानों की कर्ज माफी की घोषणा को जल्द से जल्द पूरा किया जाए व हर किसान का कर्ज माफ हो। जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्षियों पर हो रहे अनावश्यक हमले बंद हों। भर्तियों पर लगी रोक हटवाई जाए।
मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में किसानों की हो रही हत्याओं को रोका जाए व दंगे व अन्य कारणों से मृत किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला सचिव चरन सिंह बघेल, अजय सिंह, सत्यपाल सिंह, दुर्गपाल सिंह, मनोज कुमार, नवाब खां, मनोज कुमार आदि साथ थे।