फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं 18 साल के युवा, 27 अक्तूबर से होगा यह

Thu, 26 Oct 2023 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा, जो 9 दिसंबर तक चलेगा। अभियान में उन सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी तहसील के सभागार में 26 अक्तूबर को एसडीएम लवगीत कौर ने बीएलओ को 27 अक्तूबर से शुरू हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य घर-घर जाकर कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक अभियान में उन सभी युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए, जिनकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है।

विज्ञापन


एसडीएम ने बीएलओ को कार्य के प्रति गंभीर रहने, फार्म-छह के माध्यम से नए नाम जोड़ने और मृतकों और विस्थापितों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर चलाए जाने वाले अभियान में जो मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं, उनका भी सत्यापन किया जाना जरूरी है।

एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने और तहसील से उपलब्ध दिशा-निर्देशों के आधार पर ही बिंदुवार पुनरीक्षण करने की सलाह दी। तहसीलदार अनिल कुमार और बीआरसी शमीउज्जमा ने बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेने, समय सीमा के अंदर पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें