फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सत्संग हादसे में 17वें गवाह की होगी गवाही

Fri, 06 Feb 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित सत्संग हादसे में बृहस्पतिवार को एसआई की गवाही हुई। यह एसआई रूट डायवर्जन ड्यूटी में लगाए गए थे। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में चल रही है। 17 वें गवाह के रूप में महिला उपनिरीक्षक छवि नयन गवाही पूरी की। अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में दो जुलाई 2024 को आयोजित सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 250 लोग घायल हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की और 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में 32 सौ पेज का आरोपपत्र दाखिल हुआ था तथा 676 गवाह बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें