फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अंदर होकर कराया जाए रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के अंदर बसों के नहीं आने और बाईपास से हो रहे रोडवेज बसों के संचालन को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा बुधवार को डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर सभी डिपो की बसों का संचालन शहर के अंदर से कराए जाने की मांग की।

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जनहित में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा कि आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें गांव रूहेरी से नगर हाथरस में अंदर से नहीं होकर बाईपास से जा रही हैं, जिसके कारण नगर हाथरस के लोग जिनको आगरा या अलीगढ़ जाना है, को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाथरस नगर के मध्य से बाईपास जहां पर रोडवेज बसें रुकती हैं, की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है तथा वहां तक आने-जाने की कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। इसके चलते नगर का पूरा व्यापार ठप हो गया है। आगरा-अलीगढ़ जाकर पढ़ने वाले कॉलेज के बच्चे परेशान हैं।

प्रतिदिन आगरा-अलीगढ़ जाने वाले नौकरी पेशा लोग परेशान हैं। आगरा-अलीगढ़ चिकित्सक के पास उपचार के लिए जाने वाले नागरिक बेहाल हैं। हाथरस जनपद मुख्यालय होते हुए भी आवागमन से विमुख है। नगर की जनता यदि चाहेगी तो शांतिपूर्ण मौन आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि आगरा-अलीगढ़ के मध्य चलने वाली सभी डिपो की रोडवेज बसों को नगर हाथरस के अंदर से होकर गुजरने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, जिससे हाथरस के लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर नगर महामंत्री भाजपा राकेश शर्मा अनाड़ी, सुनीत आर्य, सुरेश चौधरी, नूरजहां बेगम, शहीद कुरैशी, निशांत उपाध्याय, विनोद प्रेमी, पवन कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, रामवती, प्रशांत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें