फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के निरीक्षण में तीन गैरहाजिर, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य ने निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले तीन सफाई नायकों से ईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।

ईओ ने शुक्रवार को शहर में दोपहर की शिफ्ट में होने वाले सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। ईओ ने शहर के रमनपुर, नवल नगर, मधुगढ़ी और किला गेट पर जाकर निरीक्षण किया, तो तीन जगह सफाई नायक नदारद मिले। नवल नगर में सफाई नायक गुड्डू, मधुगढ़ी में सफाई नायक जगदीश शर्मा, वार्ड संख्या सात में सफाई नायक भारत और किला गेट पर डब्बू ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने कहा कि शहर को साफ-स्वच्छ बनाए जाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों से सफाई कर्मियों की लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर शिफ्ट में काम का औचक निरीक्षण किया जिसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। तीनों से स्पष्टीकरण मांगे हैं। शीघ्र ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें