फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह की तलाश शुरू, जिले में जल्द बनेगा बिजली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बिजली महकमे ने बिजली थाना स्थापित करने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। थाना खुलने से जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा। दो माह के अंदर बिजली थाना खुलना तय माना जा रहा है।

बता दें कि जिले में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी होती है।। खास बात यह है कि बिजली चोरी की गूंज शासन तक है। पूर्व में चले अभियान में करीब तीन सौ लोगों के खिलाफ जिले के पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट समय से दर्ज नहीं होने के कारण आए-दिन जेई और अन्य विभागीय अधिकारी दिक्कतें झेलते हैं।
विज्ञापन

---
गिजरौली और ओढ़पुरा में बनेगा थाना
प्रदेश सरकार के फरमान के बाद हाथरस सहित 75 जिलों में बिजली थाने खुलेंगे। वहीं हाथरस में बिजली थाने के लिए बिजली अधिकारी जगह की तलाश कर रहे हैं। ओढ़पुरा और गिजरौली दोनों जगह में से एक जगह बिजली थाने की स्थापना होगी। इसमें एक एसआई और पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। बिजली चेकिंग के लिए भी पुलिस कर्मी यही से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

---
पुलिस थानों का कम होगा बोझ
पुलिस थानों में पहले से ही मुकदमों का बोझ है। इस कारण पुलिस कर्मी बिजली चोरी के केसों में विवेचना करने में देरी करते हैं। यदि बिजली थाना बन जाएगा तो जिले के पुलिस थानों से बिजली चोरी के केसों का बोझ कम होगा। इससे पुलिस प्रशासन को भी राहत मिलेगी।
-----
वर्जन
बिजली थाने के लिए जगह की तलाश चल रही है। ओढ़पुरा और गिजरौली में से एक जगह बिजली थाने की स्थापना होगी। दो माह के अंदर बिजली थाना खुल जाएगा।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें