फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय सत्यापन के बिंदुओं के बारे में दी एडीओ पंचायत और बीसी को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासन भी इन-दिनों तेजी पकड़े हुए है। शनिवार को अलीगढ़ में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने जिले के सभी एडीओ पंचायत और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सत्यापन से पहले शौचालय निर्माण की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
शासन के निर्देशों पर प्रत्येक ग्राम पंचायत के ओडीएफ घोषित होने के बाद मंडल स्तर से सत्यापन कराया जाना है। सत्यापन के बाद मंडलीय टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजती है। विगत दिनों पहले मंडलीय सत्यापन टीम ने जिले की 29 ग्राम पंचायतों का ओडीएफ दर्जा रद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागीय अधिकारी परेशान हो गए थे। इसे लेकर शनिवार को मंडलायुक्त ने ब्लॉकों के सभी एडीओ पंचायत और ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के साथ बैठक की। इस मौके पर सत्यापन से पहले की तैयारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने सत्यापन के बिंदुओं के बारे भी जानकारी दी। इस मौके पर मंडलीय सत्यापन टीम के सदस्य और नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शौचालय के निर्माण के साथ उसके प्रयोग कराने के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर शेष बचे शौचालयों के निर्माण जल्द पूरा करने भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें