फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर के छह लाख बच्चों का मीजल्स रूबैला रोग से होगा बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिलेभर के करीब छह लाख बच्चों का मीजल्स रूबैला रोग से बचाव होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 26 नवंबर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। शुक्रवार की दोपहर को खसरा रुबैला अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन सीएमओ दफ्तर परिसर में हुआ।

सीएमओ डॉ.बृजेश राठौर, एसीएमओ डॉ.विजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 26 नवंबर से इस अभियान की शुरुआत होगी। जिसके तहत नौ माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मीजल्स रूबैला का टीका दिया जाना है। मीजल्स एवं रूबैला जैसी खतरनाक बीमारी से अपने जनपद के बच्चों को बचाने में कामयाब होंगे। यह अभियान पांच सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन


चतुर सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम द्वारा प्रत्येक गांव में माताओं के साथ मीटिंग करके मीजल्स रूबैला की जानकारी दी जा रही है। स्कूलों में टीचर एवं बच्चों के साथ मीटिंग करके जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.डीके अग्रवाल, बलवीर सिंह डीपीएस, डॉ.सतीशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मीजल्स रूबैला की बहुत ही सुरक्षित वैक्सीन है। जिससे किसी बच्चे को कोई परेशानी नहीं होगी। हमारे यहां से पहले 20 राज्यों में यह अभियान सफलता पूर्वक चल चुका है। वहां से कोई ऐसी रिपोर्टिंग नहीं हुई है, जिसको लगने के बाद किसी बच्चे को कोई परेशानी हुई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें