गांव बनवारीपुर में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। 11 दूल्हों को घोड़ी पर बिठाकर बारात के लिए गांव रवाना किया। बारात चढ़त के बाद मंदिर परिसर में पहुंचने पर द्वारचारे की रस्म निभाने के लिए आयोजक के द्वारा लोगों को आचार्यों की दक्षिणा व सगुन के रुपये दिए। कन्याओं की विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया।
हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर परिसर में 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मूर्ति के प्राकट्योत्सव समारोह पर किया गया। इस दौरान आयोजकों ने गृहस्थी का सामान भी दिया।
11 दूल्हों को घोड़ी पर बिठाकर बारात के लिए गांव रवाना किया। बारात चढ़त के बाद मंदिर परिसर में पहुंचने पर द्वारचारे की रस्म निभाने के लिए आयोजक के द्वारा लोगों को आचार्यों की दक्षिणा व सगुन के रुपये दिए। कन्याओं की विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। आयोजन अवधेश कुमार जादौन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सीरध्वज जादौन, सुधीर सिंह जादौंन, सुनील जादौन थानाध्यक्ष धीरज गौतम, शिशुपाल सिंह, रामनरेश, राम अवतार, निपुुण अग्रवाल, विकास रौतेला आदि मौजूद रहे।