दूसरे दिन भी शहर के चार केंद्रों पर डीएल एड की परीक्षा हुई। वर्ष 2021 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में चारों केंद्रों पर 1027 अभ्यर्थी शामिल हुए। 96 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
मंगलवार को शहर के चार केंद्रों पर पहली पाली में विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में 22, सेकसरिया इंटर कॉलेज में 30, डीआरबी इंटर कॉलेज में 26 और रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर 18 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। चारों केद्रों पर 1123 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 98 अभ्यर्थी गैैरहाजिर रहे। संवाद