शहर के नगला टीका निवासी एक व्यक्ति के डेढ़ साल के बच्चे की मंगलवार सुबह उल्टी दस्त की समस्या के चलते मौत हो गई। बच्चे की कई दिनों से तबीयत खराब थी।
गांव नगला टीका निवासी मनोज का डेढ़ साल का बेटा शैलेश पिछले कई दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित था। मनोज ने घर के पास ही एक चिकित्सक से उसे दवा दिलवा दी। उसके बाद बच्चे की तबियत और खराब हो गई। पड़ोस के चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। मंगलवार सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।