फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के परिवार को दी गई 10 लाख रु. की मदद: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की बिटिया के परिवार को प्रशासन ने अब तक 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे दी है। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। साथ ही भरोसा दिया कि मुकदमा जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एससीएसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। इसे तहत दो दिन पहले 4.12 लाख रुपये पीड़िता के पिता के खाते में भेज दिए गए थे। अब 5.87 लाख रुपये की दूसरी किस्त पीड़िता के पिता के खाते में भेज दी गई है। उन्होंने कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन की कोशिश है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट लगवाकर इस मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें