फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Gangrape: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मौत, यूपी सरकार देगी 10 लाख रुपये की सहायता

Tue, 29 Sep 2020 09:13 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवारवालों को 10 लाख की मदद की घोषणा की है।

विज्ञापन


मालूम हो कि युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था। 

सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात, दिल्ली में हो रहा शव का पोस्टमार्टम
युवती की मौत के बाद उसके गांव और गांव जाने वाले रास्ते पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खुद एएसपी प्रकाश कुमार इसकी कमान संभाले हुए हैं। मृतका  के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहां से शाम तक शव के यहां आने की उम्मीद है। हाथरस और अलीगढ़ से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के हमले में कट गई थी युवती की जीभ
बता दें कि चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी।

पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह वेंटिलेटर पर थी और शुरुआत से ही उसकी हालत चिंताजनक थी। इस पर दो दिनों के मंथन के बाद सोमवार को ही उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें