फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई से डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Fri, 26 Apr 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के काम के बारे में जानकारी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। चिलचिलाती गर्मी में लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मई से जिले के डेढ़ लाख लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी, क्योंकि मीतई 220 केवीए सबस्टेशन में क्षमता वृद्धि का काम अंतिम चरण में चल रहा है। ट्रांसमिशन के अफसरों ने सबस्टेशन में क्षमता वृद्धि के काम का हाल जाना। अधीनस्थों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मीतई 220 केवीए सब स्टेशन में 160 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अब बीते दिनों सौभाग्य योजना में करीब 55 हजार कनेक्शनों का वितरण कर दिया गया है। इससे बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ गया।

 लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए 160 के स्थान पर दो सौ एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया। मीतई बिजलीघर में 200 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जो मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मई से जिले के 62 बिजलीघरों 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें