फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बेनीगंज मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के इमलियाबाग के पास 24 नंवबर को सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार रात लखनऊ में मौत हो गई। मृतक की मां ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी सतेंद्र सोनी (33) की सोने-चांदी की दुकान है। मां मुन्नी देवी के मुताबिक, 24 नवंबर की दोपहर सतेंद्र बाइक से मल्हेरा गांव जा रहे थे। संडीला-बेनीगंज मार्ग पर इमलियाबाग के पास सतेंद्र की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। इसमें सतेंद्र सिर के बल सड़क पर गिर गए थे।
इस दौरान एक ट्रैक्टर उनको कुचलता हुआ निकल गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उनको सीएचसी फिर लखनऊ ले गए। वहां सतेंद्र का इलाज कराया जा रहा था। बुधवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सतेंद्र तीन भाइयों में छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि मृतक की मां के शिकायती पत्र के आधार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें