सवायजपुर। बीती 27 नवंबर को बहराइच में सड़क हादसे में घायल युवक की गौरखेड़ा में सोमवार शाम घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
गौरखेड़ा निवासी नीरज (22) बहराइच में एक रेलवे ठेकेदार के पास मजदूरी करते थे। छोटे भाई सुकिंत के मुताबिक, 27 नवंबर की शाम नीरज अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप में सवार होकर बहराइच शहर में एक साइट से दूसरे साइट पर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे अचानक पिकअप चालक ने ब्रेक लगा दी। इसमें नीरज पिकअप से उछल कर सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोंटें आईं। उनके साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से परिजन नीरज को लखनऊ ले गए। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार सुबह चिकित्सक ने नीरज की गंभीर हालत देखते हुए जवाब दे दिया। परिजन गांव ले आए। शाम को नीरज ने घर में दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी रीना देवी और तीन माह का एक पुत्र है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि हादसा दूसरे जिले में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
फोटो-20- नीरज। फाइल फोटो