फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी की भैंस बेचने जा रहे दो चोर मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल

विज्ञापन
फोटो-10- घायल आरोपी शराफत। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/बेनीगंज। चोरी की भैंसें पिकअप डाला पर लादकर बेचने जा रहे शातिरों से बेनीगंज कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो मवेशी चोर घायल हो गए। इनके कब्जे से पिकअप में लदीं चोरी की तीन भैंस और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मुठभेड़ कल्यानमल मिश्रिख मार्ग पर सोमवार आधीरात के बाद हुई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जसईपुर निवासी सुरेश ने 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि नटपुरवा निवासी जीवन, अमर, बच्चू और पिंटू ने उनके मकान के साथ ही गांव के एक और शख्स के मकान के बाहर बंधी कुल चार भैंसों को चोरी कर लिया। इसी तरह 25 नवंबर को पिपरी निवासी राज कुमार ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि गांव से पांच भैंस चोरी हो गईं। बीती एक दिसंबर को लोधखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार की भी तीन भैंसें चोरी हुई थीं। तीनों ही मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
सीओ हरियावां अजीत चौहान के नेतृत्व में जांच चल रही थी। पुलिस का दावा है कि सोमवार आधीरात के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरी के मवेशी बेचने के लिए पिकअप से जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कल्यानमल मिश्रिख मार्ग पर घेराबंदी कर दी। मवेशी लदी पिकअप आने पर रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने पिकअप दौड़ा दी। अनियंत्रित पिकअप का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इस पर पिकअप सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग से पैर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

इनकी पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के पालड़ी निवासी शराफत और सीतापुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के अघौरा निवासी फुरकान के रूप में हुई। फुरकान के बायें पैर में और शराफत के दायें पैर में गोली लगी है। सीओ ने बताया कि दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखा, चोरी की तीन भैंस, घटना में इस्तेमाल पिकअप और 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


उन्नाव की एग्रो मांस लिमिटेड में बेची गई थीं चोरी की भैंस
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि 19 नवंबर की रात चोरी हुईं चार भैंसों को चोरों ने उन्नाव में बेचा था। पूछताछ और जांच में पता चला कि उन्नाव स्थित एग्रो मांस लिमिटेड कंपनी में चोरी की भैंस बेची गई थीं। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी गांवों में घूमकर रेकी करते हैं। मवेशियों को बांधने के स्थानों की तलाश करने के बाद उन्हें चिंहित कर लेते हैं। पूर्व में चिंहित किए गए स्थानों पर पिकअप ले जाकर उस पर मवेशी लाद लेते हैं। वजन के हिसाब से एमके एग्रो फार्म के जरिये फूड कंपनियों को चोरी के मवेशी बेचे जाने की बात सामने आई है।


अस्पताल के कैमरे से मिले सुराग से पुलिस को मिली सफलता
लगातार हुई मवेशी चोरी की घटनाओं ने बेनीगंज पुलिस की नींद उड़ा दी थी। घटनाओं का खुलासा करने के लिए सीओ हरियावां ने खुद ही कमान संभाल रखी थी। बेनीगंज स्थित जनता हॉस्पिटल में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले थे। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि फुटेज में पिकअप डाला और फिर आगे के कैमरों में दोनों संदिग्धों के बारे में पुलिस को जानकारी हो गई थी। बेनीगंज से लेकर उन्नाव तक के रूट के 50 से ज्यादा कैमरों के फुटेज खंगाले गए थे। बाद में मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।

फोटो-10- घायल आरोपी शराफत। संवाद

फोटो-10- घायल आरोपी शराफत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें