फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नटवीर पुलिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र मेें सोमवार को सुबह संदिग्ध हालत में युवक की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी उसे बेेहोशी हालत में जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने केंद्र के कर्मियों पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं कर्मचारी फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी श्यामवीर (35) शराब का लती था।
चार दिन पूर्व उसे परिजनों ने शहर के नटवीर पुलिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर सोमवार को सुबह तबीयत बिगड़ गई। केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंद्र के कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। श्यामवीर की पत्नी शैली ने बताया कि उसके पति की हालत ठीक थी।
वह केवल शराब पीते थे। केंद्र के कर्मचारी उसके पति के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसके पति की पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
उधर, केंद्र के कर्मियों ने फांसी लगाकर खुुदकुशी करने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें