फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से तीन दिन पहले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में शादी से तीन दिन पहले शनिवार को देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के समय युवक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं थी।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलौली निवासी अमित (21) खेतीबाड़ी करते थ। शनिवार को वह सुल्तानपुर गांव निवासी ममेरे भाई मुकेश की बरात में शामिल होने गए थे।
शनिवार को ही देर रात बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में संडीला-मल्लावां मार्ग पर पुरवावां गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अमित दो भाई थे। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 16 फरवरी को बरात जानी थी। जिसकी तैयारियां की घर पर चल रहीं थी।
इससे पहले हादसे में अमित की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी
परिजनों का कहना था कि अमित की शादी की तैयारियां की चल रहीं थीं। नौ फरवरी को उसका तिलकोत्सव कार्यक्रम हो चुका था। 16 फरवरी को बरात जानी थी। सेहरा सजने से पहले अमित की अर्थी उठने से परिजनों में कोहराम मचा है। घर में खुशियों की जगह मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें