फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उदन्ना में शुक्रवार देर शाम ज्यादा शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उदन्ना निवासी राहुल (20) शराब पीने का आदी था। कृषि कार्य में परिजनों की मदद करता है। शुक्रवार देर शाम वह नशे में घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। कुछ देर तक परिजनों ने अधिक शराब पीने के कारण उल्टी होने की बात सोची, लेकिन फिर वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा नरेंद्र और पिता हरिनाम ने बताया कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें