फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर मां बेटा सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संाडी। सांडी में चौधरियापुर तिराहे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे बैठे मां-बेटे को टक्कर मारते हुए गुमठी में जा घुसा। हादसे में मां, बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था, उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा निवासी रामबरन (25) मां लीलावती (45) के साथ हसनापुर जा रहे थे। मां, बेटे चौधरियापुर मोड़ पर मिठाई की दुकान के निकट वाहन के इंतजार में बैठे थे। इसी दौरान हरपालपुर की ओर से आया ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मां, बेटे को टक्कर मारता हुआ पान की गुमटी में जा घुसा। हादसे में मां, बेटे के अलावा वीरपाल (28), मिठाई दुकान संचालक राजेश राजपूत (30) और दुकान पर मौजूद सोनू (24) घायल हो गए। दुकान के बाहर खड़ी दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नशे में धुत चालक कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें