फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ हजार रुपये के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आठ हजार रुपये के विवाद में छोटे भाई ने नशे में धुत होकर बड़े भाई पर सरिया और डंडे से वार कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में घायल को सीएचसी बिलग्राम से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज किया था। अब इसमें गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मूलरूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौसार निवासी राम कुमारी पिछले 10 साल से अपने भांजे के साथ बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रहती थी। उनके चार बेटों में दो श्रवण और धीरेश उनके साथ रहते थे, जबकि दो बेटे आदित्य और पिंटू चौसार में रहते हैं। रोजगार के लिए चारों अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं। इन दिनों बदायूं में चल रहे जलजीवन मिशन के कार्य में श्रवण और धीरेश काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों गांव में थे।
विज्ञापन

शनिवार रात धीरेश शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने श्रवण से हिसाब-किताब करना शुरू किया। इसी बीच आठ हजार रुपये को लेकर विवाद हो गया। धीरेश ने श्रवण के सिर पर सरिया और डंडों से वार कर दिया। श्रवण की मां रामकुमारी उसे लेकर सीएचसी बिलग्राम पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। श्रवण को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शराब के नशे में घटना हुई है। मारपीट का मामला रात में ही दर्ज कर लिया गया था। अब गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन



चार अगस्त को हुई थी श्रवण की शादी
श्रवण की शादी चार अगस्त को हुई थी। शादी के बाद से वह बदायूं काम पर कम जाता था। जब वह काम पर जाता था तो धीरेश घर में रहता था। इस दौरान धीरेश ने कई बार उसकी पत्नी रीतू से भी अभद्रता की थी। इसकी शिकायत रीतू ने अपनी सास और पति से की थी। नाराजगी में वह कुछ दिन के लिए मायके भी चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें