फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पहिया निकलने से चौराहे पर फंसा ट्रक, जाम से हलकान हुए राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पहिया निकल जाने से रविवार सुबह करीब चार बजे एक ट्रक मुख्य चौराहे पर फंस गया। ट्रक के फंसने से वाहनों के आवागमन में समस्या हुई। दोपहर तक यातायात रुक-रुककर चलता रहा। पांच मिनट के सफर के लिए 30 मिनट से अधिक का समय लगा। जाम से राहगीर हलकान रहे।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर यूकेलिप्टस की लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक की डंपर की चेसिस से टक्कर हो गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रक का एक पहिया निकल गया। उन्नाव की ओर से लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक की संडीला की ओर से आ रहे नए डंपर की चेसिस से टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक का अगला एक पहिया निकल गया।
ट्रक मेहंदी घाट मार्ग पर फंस गया, जिससे कटरा-बिल्हौर हाईवे, मेहंदीघाट, संडीला मार्ग पर वाहनों को निकालने में चालकों को समस्या हुई। जाम की स्थिति बन गई और लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे पहुंची क्रेन की मदद से खराब ट्रक को पुलिस ने हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। डंपर चेसिस को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें