फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती की मौत, प्रेमी पर बहन-बहनोई समेत प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खुद्दी में युवती का शव फंदे पर लटकता मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर युवती के प्रेमी पर बहन बहनोई समेत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

खुद्दी मजरा बड़ौआ निवासी सोनिका (18) अपने पिता नन्हेंलाल के साथ रहती थी। उसकी मां और भाई गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। 28 अगस्त की आधी रात के बाद सोनिका का शव घर के आंगन में नीम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला था। गाजियाबाद से मां और भाई के आने के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी गई थी। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनिका के सिर में चोट के दो निशान पाए गए थे। नन्हेंलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनिका का प्रेम प्रसंग पड़ोसी विकास से था। कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद विकास, उसकी बहन संजयवती और बहनोई महेंद्र सोनिका को प्रताड़ित कर रहे थे।
परिजन ने पुलिस को नौ सेकंड की एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इसी रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विकास, संजयवती और महेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कुछ और साक्ष्य भी दिए हैं। मृत युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें