फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा चोरी के आरोप से आहत युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। ग्राम अंदा इब्राहिमपुर निवासी युवक ने बकरा चोरी के आरोप से आहत होकर सोमवार रात गांव के बाहर खेत में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अंदा इब्राहिमपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी के बेटे अंकित (18) ने सोमवार को गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव उतरवाकर दिल्ली में काम कर रहे पिता प्रेमपाल को सूचना दी। मंगलवार सुबह प्रेमपाल गांव पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अंकित चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

पिता प्रेमपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति का बकरा चोरी हो गया था। जिसका आरोप अंकित पर लगाकर कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की थी। अंकित इसको लेकर परेशान चल रहा था, इसी के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद एसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें