फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पाया मां का इलाज तो चुनी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्थिक तंगी के कारण कैंसर पीड़ित मां का इलाज न करा पाने से परेशान बेटे ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर निवासी दगलेश (30) पुत्र रामपाल मजदूर था। रामपाल के मुताबिक दलगेश की मां रामरानी कैंसर से पीड़ित है। शुरुआती दौर में रामरानी का इलाज परिजनों ने कराया, लेकिन इस दौरान ही परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। रामरानी को कोई राहत नहीं मिली और परिजनों की भी ऐसी स्थिति नहीं रह गई कि आगे इलाज जारी रख सकें।
विज्ञापन

इसके कारण दगलेश काफी परेशान था। गत मंगलवार को इसी कारण उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। दगलेश के परिवार में पत्नी पुष्पा और एक बेटा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें