लखनऊ रोड पर कोरोना की जांच के लिए नमूना देता बच्चा गोद में। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 86 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 2812 हो गए हैं। एक्टिव केस 559 हैं। 2205 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 40 मौतें हुईं हैं।
स्वास्थ्य विभाग से जारी संक्रमितों की सूची के मुताबिक शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी महिला (40) और पड़ोस में रहने वाली बच्ची (7) कोरोना संक्रमित मिली है। पिहानी कस्बे के मोहल्ला भाटनटोला निवासी बुजुर्ग (63) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी युवक (28), वैटगंज निवासी दो महिलाएं (35) और (42), सुभाष नगर निवासी युवक (44), नघेटा रोड निवासी युवक (32), इंदिरानगर कालोनी निवासी युवक (30), मोमीनाबाद चौराहा निवासी युवक (30) संक्रमित मिले हैं। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित मिले हैं।
माधौगंज के अटवा अली मर्दानपुर निवासी मां-बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। धर्मशाला रोड निवासी युवक (33), महिला (30) भी कोरोना संक्रमित हैं। संडीला के फैक्टरी एरिया निवासी युवक (24) भी संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल का एक चिकित्सक (30) भी संक्रमित मिला है। सांडी के मोहल्ला खालसा में एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शाहाबाद के मोहल्ला चौक निवासी युवक और महिला भी संक्रमित हैं। चीरपुरवा निवासी महिला (32), गंगा नगर कालोनी निवासी युवक (18), कौशलपुरी निवासी युवक (18), विभूतिनगर निवासी महिला (32), आवास विकास कालोनी निवासी युवक (25), आशा नगर निवासी बच्ची (11), टिलिया निवासी युवक (38) और (31) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।