फोटो-02-मृतक राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने शादी से छह दिन पहले फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में लटका मिला। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।
कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी राहुल (20) सोमवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह ताऊ हरदेव खेत गए तो बाग में पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
राहुल की शादी उन्नाव जनपद के थाना आसीवन के सुभानीखेड़ा गांव निवासी युवती से तय थी। दो मई को बरात जानी थी। परिजनों ने बताया के शादी के कार्ड बांट चुके हैं। वह आत्महत्या कारण नहीं बता सके। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।