अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक
की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं
उन्नीस अन्य भी घायल हुए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम कराया।
लोनार क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सोमवार की
सुबह बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार शिवओम (18) पुत्र रामसेवक
निवासी बदरियापुर थाना पाली और उसका बहनोई भैया लाल (20) पुत्र हरि सिंह
निवासी करनपुर दत्त थाना अमृतपुर फर्रुखाबाद घायल हो गए।
दोनों को जिला
अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने शिव ओम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने
बताया कि भैयालाल एसवीएस उमाविं बम्टापुर में इंटर की परीक्षा देने जा रहा
था। शिवओम उसे पेपर दिलाने जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिवार में
कोहराम मच गया।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, बघौली क्षेत्र
में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुन्नी गांव के पास नील गाय के झुंड से एक बाइक
टकरा गई। इससे बघौली क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुर निवासी अवधेश कुमार (30)
पुत्र श्रीचंद्र और उनका साथी राम सेवक (28) पुत्र राम प्रसाद घायल हो गए।
दोनों
को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर
कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अवधेश कुमार एसएसडी महाविद्यालय में बीए
द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह साथी के साथ परीक्षा देकर वापस आ रहा था।
बाइक से टकराने के बाद नील गाय लखनऊ की ओर से आ रही कार से टकरा गई।
इससे
कार सवार डा. युदवेंद्र प्रसाद निवासी लखनऊ व उनकी पत्नी घायल हो गए।
यदुवेंद्र पशुपालन विभाग में कार्यरत है। इस घटना में एक नील गाय की भी मौत
हो गई।
उधर, शहर क्षेत्र में लखनऊ रोड़ पर एक सवारियों से भरा टेंपो पलटने
से रामपाल (55) पुत्र मोहन लाल निवासी कराही थाना सुरसा, आशाराम (45)
पुत्र जयराम निवासी पुन्निया सुरसा, राजेश (40) पुत्र मुरली निवासी
नरायनपुर बघौली, रवि प्रताप (19) पुत्र शिव प्रकाश निवासी कोडवा व चार अन्य
यात्री घायल हो गए।
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर, टड़ियावां क्षेत्र में बाजार पुरवा के पास एक टेंपो पलटने से
हरिश्चंद्र (20) पुत्र शिवकुमार व तीन अन्य सवारी घायल हो गई। हरिश्चंद्र
की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर देहात
क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी आरती दीक्षित (21) पुत्री वागेश सड़क
हादसे में घायल हो गई, जबकि हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी
तरन्नुम (28) पत्नी शरीफ हादसे में घायल हो गई। उधर, सांडी क्षेत्र में
चौधरियापुर के पास दो बाइकों के टकराने से विपिन (20) पुत्र शिव कुमार
निवासी लईकपुरवा रोजेपुर फर्रुखाबाद घायल हो गए।
वह अपने मामा सोवरन के
यहां रहकर इंटर की परीक्षा दे रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार सेवाराम (18)
पुत्र सूर्यपाल निवासी रमापुर सांडी भी घायल हो गया।