फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर गांव निवासी युवक बुधवार रात पिता के साथ घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दोनों सवार हो गए थे। रास्तें में मोड़ पर ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से संतुलन बिगड़ने से युवक ट्रॉली से गिर गया था।
विज्ञापन

बक्शीपुर गांव निवासी अटानू सिंह उर्फ शिव सिंह (23) भाई सूरज सिंह और पिता राजेश सिंह के साथ घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़े थे। बताया कि गांव का कमलेश बुधवार रात लकड़ी बेचकर ट्रैक्टर से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में सैदपुर के पास तीनों ट्रैक्टर को रुकवाकर ट्रॉली पर बैठ गए थे।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र सड़क के मोड़ पर चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से कच्ची सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से अटानू गिर गया। बृहस्पतिवार सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी करता था। तीन भाइयों में मझिला था। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे में था अचानक ट्रॉली से गिर जाने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें