फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा चौकी के ग्राम हन्न पसिगवां के पास सर्विस लेन के किनारे शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। गांव के प्रधान अवनेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। जहर खाने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसने नीली जींस और लाल-सफेद टी शर्ट पहन रखी थी। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें