फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव -

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला चौक में युवक का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। कमरे में शराब भी मिली है। प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी बृजेश कुमार (26) का तीन दिन पहले पत्नी सविता से विवाद हो गया था। इस पर सविता मायके शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय चली गई थी। गुरुवार को बृजेश पत्नी सविता को वापस बुलाने के लिए रामपुर हृदय गया था। बृजेेश के पिता राम कुमार के मुताबिक सविता ने आने से इनकार कर दिया तो शुक्रवार को बृजेश अकेले ही घर आ गया।
दोपहर को उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर पिता राम कुमार ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बृजेश का शव फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के आठ दिन की बच्ची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें