फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओपीडी पर्चे व दवा के लिए गर्मी में नहीं बहाना पड़ेगा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदारों को ओपीडी के पर्चे बनवाने व दवा लेने के लिए गर्मी व उमस में परेशान नहीं होना पड़ेगा। ओपीडी काउंटर परिसर में बृहस्पतिवार को एयर कंडीशन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मरीज व तीमारदारों को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ओपीडी के पर्चे व दवा का काउंटर अब मेडिकल कॉलेज की नवीन बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है। मेडिकल काॅलेज के अधीन जिला अस्पताल आने से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में काउंटर पर भी काफी भीड़ होती है। चारों ओर से बंद होने और भीड़भाड़ की वजह से पूरे परिसर में गर्मी व उमस से मरीज से लेकर तीमारदारों का हाल बेहाल रहता है। इसको लेकर अमर उजाला में खबर का प्रकाशन किया गया था।
साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी निरीक्षण के दौरान काउंटर परिसर में एसी लगाने के निर्देश दिए थे। इस पर बृहस्पतिवार को ओपीडी पर्चे व दवा काउंटर परिसर में एसी लगाने का काम शुरु कर दिया गया। परिसर में चार एसी लगाए जा रहे हैं। मरीज व तीमारदारों को अब काफी राहत मिलेगी। सीएमएस डाॅ. जेके वर्मा ने बताया कि एयर कंडीशन लगा दिए गए हैं। शुक्रवार से चालू भी करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें