फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे नहीं हो सका एक्सरे

विज्ञापन
फोटो-4- एक्सरे कक्ष के बाहर जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय में लगे ट्रांसफार्मर का वोल्टेज कनवर्टर बॉक्स गुरुवार सुबह फुंक गया। करीब पांच घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। इस दौरान एक्सरे जांच भी रुक गई। बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरम्मत कराने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए परिसर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा है। इसके अलावा जनरेटर की सुविधा भी है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर का वोल्टेज कनर्वटर बॉक्स फुंक गया। इसके कारण बिजली गुल हो गई। इस दौरान जनरेटर चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की कोशिश की गई, लेकिन लोड अधिक होने के कारण एक्सरे मशीन नहीं चल सकी। इसी की वजह से एक्सरे कराने के लिए आए लोगों को परेशान होना पड़ा।
कुछ देर में विद्युत आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद में एक्सरे कक्ष के बाहर लंबी लाइन लग गई। विद्युतकर्मियों ने ट्रांसफार्मर व बॉक्स की मरम्मत कर दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल की। जिसके बाद मरीजों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। जनरेटर चालू कर अस्पताल की जरूरी सेवाएं बहाल रखीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें